Udham Singh Nagar News

ओलंपिक पदक विजेता मनोज सरकार के नाम हुआ रुद्रपुर स्टेडियम,गूगल ने दिखाना भी शुरू किया

Ad

रुद्रपुर: देश के लिए पैरा ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को राज्य सरकार ने सम्मान दिया है। रुद्रपुर स्टेडियम इस खिलाड़ी के नाम से जाना जाएगा। मनोज सरकार उत्तराखंड के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है। मनोज सरकार का जीवन बेहद संघर्ष के साथ गुजारा है और वह बताते है कि इसकी बदौलत ही वह कामयाबी हासिल कर रहे हैं। कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने मनोज सरकार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर निवासी मनोज सरकार ने टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक मुकाबले में जापान के दायशूकी फुजियारा को 20-20 और 21-13 से हराकर था। प्रदेश सरकार ने नकद पुरस्कार के साथ ही सरकारी नौकरी देने का भी वादा किया था। हाल ही में उन्हें सम्मान राषि दी गई है। राज्य सरकार से मिल रहे सम्मान के लिए मनोज सरकार ने सभी का धन्यवाद किया है। रुद्रपुर निवासी मनोज सरकार ने टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक मुकाबले में जापान के दायशूकी फुजियारा को 20-20 और 21-13 से हराकर था। प्रदेश सरकार ने नकद पुरस्कार के साथ ही सरकारी नौकरी देने का भी वादा किया था। हाल ही में उन्हें सम्मान राशि दी गई है।

प्रदेश सरकार ने ऊधमसिंह नगर जिले के दो खेल स्टेडियम के नाम बदलने के साथ ही पिथौरागढ़ स्टेडियम की दर्शका दीर्घा का नाम इंटर नेशनल बॉस्केटबाल खिलाड़ी हरिदत्त कापड़ी के नाम पर रखने की घोषणा की है। गदरपुर के खेमपुर स्थिति स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम बुक्सा समाज के राजा जगतदेव सिंह के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम की दर्शक दीर्घा का नाम चिड़ियाखान गांव निवासी हरिदत्त कापड़ी के नाम पर रखा है। अंतरराष्ट्रीय बॉस्केटबाल खिलाड़ी हरिदत्त कापड़ी को वर्ष 1979 में अर्जुन पुरस्कार मिला था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top