Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की मुख्य सड़कों पर ई रिक्शा संचालन पर रोक

उत्तराखंड में टूटेगी आम आदमी की कमर, महंगा हो सकता है बस से लेकर ई-रिक्शा तक का सफर!
Ad

Haldwani News: एसपी सिटी हल्द्वानी   द्वारा कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में टैक्सी यूनियन, ट्रक यूनियन, टेंपो यूनियन, ऑटो यूनियन, ई रिक्शा यूनियन, के प्रबंधकों के साथ यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु दिए निम्न दिशा निर्देश दिए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में सर्वप्रथम ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी ट्रक में प्रेशर हाॅर्न नहीं पाया जाना चाहिए पुलिस चेकिंग के दौरान यदि प्रेशर हाॅर्न पाया जाता है तो ट्रक चालक एव  प्रबंधक के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

टैक्सी, टेंपो, ऑटो ,  प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने- अपने ही स्टैंड से चलना सुनिश्चित करेंगे। ऑटो एवं टेंपो प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने निर्धारित रूट कलर से अपने मार्ग पर चलना सुनिश्चित करेंगे।

ई-रिक्शा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि वह गलियों में ही ई रिक्शा चलाएंगे तथा मेन रोड पर कोई भी ई रिक्शा चलता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

ओके होटल, सिंधी चौराहा, जेल रोड चौराहा, ताज चौराहा चलने वाले नो ऑटो एवं टेंपो जोन रहेगा।

एस.पी. सिटी हल्द्वानी द्वारा उपरोक्त यातायात नियमों का पालन कराने हेतु  कोतवाली हल्द्वानी की PC-1 तथा थाना बनभूलपुरा की PC-2 चीता मोबाइल तथा थाना हल्द्वानी, बनभूलपुरा के रात्रि अधिकारी के द्वारा प्रातः 4:00 बजे  से बस स्टेशन एवं के.एम.ओ.यू. स्टेशन में यातायात के नियमों का पालन करवाया जाएगा।

एस.पी. सिटी द्वारा निर्देशित किया गया कि यदि किसी भी उपरोक्त स्टैंड के द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन किया  जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top