Nainital-Haldwani News

डीएम गर्ब्याल ने परेशानी का निकाला हल,कैंची धाम पहुंचने वाले भक्तों के साथ नहीं होगी ठगी

Ad

हल्द्वानी: कैंची धाम में नीम करौली बाबा के भक्तों की भीड़ बढ़ने के बाद प्रशासन अब एक्शन में उतर आया है और लगातार व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर फोक्स है। पिछले दिनों डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने भी निरीक्षण किया था और कई निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा को निर्देश दिये है कि इस क्षेत्र में जितने भी होमस्टे संचालक, दुकानदार अपने संस्थान पर रेटलिस्ट जरूर लगायें। उन्होंने कहा अनियमितता पाये जाने पर कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

कैंचीधाम मन्दिर में पुराने पोस्ट आफिस कार्यालय जो खाली पड़ा में उस स्थान पर अस्थाई पुलिस चौकी बनाई जायेगी ताकि यातायात को पर्यटन सीजन में आवागमन हेतु सुचारू किया जा सके। इसके अलावा डीएम ने पुराने वैलीब्रिज मरम्मत हेतु एक लाख पचास हजार धनराशि देने के साथ ही उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये थे ताकि पुराने ब्रिज में जहां-जहां मरम्मत की आवश्यकता है शीघ्र कर ली जाए।

इसके अलावा शिप्रा नदी में लोगों द्वारा स्नान करने के साथ ही गन्दगी की जाती है। शिप्रा नदी में स्नान करना प्रतिबंधित है। कैचीधाम मन्दिर का मास्टर प्लान के तहत विकास किया जायेगा। मुख्यमंत्री के द्वारा बाईपास मार्ग पर कार्य प्रारम्भ हो जाने से भीड को नियंत्रित किया जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top