Uttar Pradesh

मुख्य परीक्षा से पहले मां का हुआ निधन,रुपल ने हार नहीं मानी और UPSC में मिली 26वीं रैंक

Ad

UPSC: Results: Rupal Rana: यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता पाना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता, और उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौद गांव की रहने वाली रूपल राणा ने इस जंग को पूरे हौसले से जीता। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी 2024 में 26वीं रैंक हासिल की और पूरे देश के लिए प्रेरणा बन गईं।

ADVERTISEMENTS Ad

रूपल के पिता जसवीर राणा दिल्ली पुलिस में एएसआई पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने रूपल की पढ़ाई और आत्मविश्वास को हमेशा प्राथमिकता दी। रूपल की मां, अंजू राणा, भी उनकी प्रेरणा का बड़ा स्त्रोत रहीं। मुख्य परीक्षा की तैयारी के दौरान रूपल की मां गंभीर रूप से बीमार हो गईं। इस कठिन समय में रूपल ने मां की देखभाल के साथ-साथ अपनी पढ़ाई को जारी रखा। लेकिन जब उन्होंने मुख्य परीक्षा पास की, तब तक उनकी मां का निधन हो चुका था।

इस दुखद क्षण में भी रूपल ने खुद को संभाला और अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटीं। उनके पिता ने उन्हें प्रेरित किया और कहा कि यह सफलता उनकी दिवंगत मां के प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। रूपल की यह कहानी बताती है कि कठिन परिस्थितियों में भी यदि हौसला और आत्मविश्वास बना रहे, तो कोई भी मंज़िल पाना नामुमकिन नहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top