National News

कहते हैं हमको इंडिया वाले…युद्ध के बीच यूक्रेन में भारत का ‘साथिया रेस्ट्रों’ बना नागरिकों के लिए मसीहा

Ad

नई दिल्ली: यूक्रेन पर रूस ने हमला कर दिया है। पूरी दुनिया की नजर इसपर है। सभी देश यूक्रेन में फंसे अपने लोगों को बाहर निकाले का प्रयास कर रहे हैं। भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा शुरू किया है। आक्रमण के बाद से यूक्रेन के हालात खराब हो रहे हैं। अब तो वहां की जनता भी रूसी सैनिकों से मुकाबला कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

यूक्रेनी लोगों के साथ-साथ अलग देशों के वहां रहने वाले लोग भी काफी हताश और परेशान हैं और सभी के बीच भारत के रेस्ट्रों संचालक मसीहा बनकर सामने आए हैं। भारत का साथिया रेस्टोरेंट लोगों को आश्रय और मुफ्त भोजन उपलब्ध करा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साथिया रेस्ट्रों ने हमला शुरू होने के बाद से कम से कम 70 लोगों को शरण दी है। रेस्टोरेंट के मालिक मनीष दवे ने इस संबंध में कहा कि चोकोलिव्सकी बुलेवार्ड के बेसमेंट में स्थित होने के कारण यह रेस्टोरेंट एक प्रकार का बम बंकर बन गया है जो सुरक्षा कवच का काम कर रहा है।

रेस्ट्रों के मालिक मनीष दवे ने कहा कि हमारे दरवाजे हर किसी के लिए खुले हैं। युद्ध के बीच लोग डरे हुए हैं लेकिन उन्हें हमारे रेस्ट्रों मेें सुरक्षा का अहसास हो रहा है और इसलिए वह यहां पर पहुंच रहे हैं। मनीष दवे की प्रशंसा हर जगह हो रही है वह और उनके कर्मचारी राशन की तलाश में अपने जान को जोखिम में डालकर आश्रित लोगों को खाना बनाकर खिला रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि दुनिया को मनीष दवे जैसे और लोगों की जरूरत है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top