Udham Singh Nagar News

दुःखद खबर : स्कूल जा रहे छात्रों की बाइक को टैंकर ने मारी टक्कर, एक की मौत !

accident
Ad

Kashipur | RoadAccident | Uttarakhand : उत्तराखंड के काशीपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के दभौरा टांडा स्थित हवलदार फार्म के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात टैंकर ने स्कूल जा रहे तीन छात्रों की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई…जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार दभौरा टांडा के रहने वाले तीनों छात्र बाइक से लोहिया पुल स्थित अपने स्कूल जा रहे थे। घर से करीब एक किलोमीटर दूर पहुंचते ही सामने से आए तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को काशीपुर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया…जबकि दोनों घायल छात्रों का इलाज जारी है।

टक्कर के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर फरार टैंकर और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी चालक की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top