Uttarakhand News

करीब 400 प्रश्न निकले गलत, उत्तराखंड में रद्द हुई सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा

Ad

देहरादून: युवाओं को रोजगार देने के वादे फेल होते दिख रहे हैं। पिछले साल सितंबर में जो सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आयोजित कराई थी, उसे छात्रों के विरोध के बाद आखिरकार रद्द कर दिया गया है। बता दें कि इस परीक्षा प्रश्न पत्र में करीब 400 प्रश्न गलत पाए गए थे। अब विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर ये फैसला हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निकाली गई सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा), लेखाकार, सहायक लेखाकार, कैशियर, लेखा परीक्षक, कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा) के 662 पदों पर भर्ती के लिए 23 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। ये ऑनलाइन परीक्षा 12 से 14 सितंबर 2021 के बीच छह पालियों में कराई गई। प्रश्न गलत पाए जाने के तुरंत बाद से ही छात्रों का विरोध शुरू हुआ था।

आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने जानकारी दी और बताया कि परीक्षा के बाद से ही जारी अभ्यर्थियों के विरोध और प्रश्न पत्रों की जांच की मांग के बाद हमने विशेषज्ञों की राय लेने ठीक समझा। विशेषज्ञों ने खुद परीक्षण कर कई तरह की गलतियों को रेखांकित किया और रिपोर्ट आयोग को सौंपी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top