Almora News

अल्मोड़ा: सिमोली गांव के साकेत बिष्ट को बधाई, पिता की तरह भारतीय सेना का बने हिस्सा

Ad

अल्मोड़ा : छोटे से गांव सिमोली से निकलकर साकेत बिष्ट ने वो कर दिखाया है जो हर पिता का सपना और हर बेटे की मेहनत का फल होता है। अब वो भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन चुके हैं…और ये केवल एक युवक की सफलता नहीं बल्कि एक परिवार के वर्षों पुराने सपने की सजीव तस्वीर है।

ADVERTISEMENTS Ad

साकेत के पिता नवीन बिष्ट जो खुद सेना में रहे हैं बरसों से ये ख्वाहिश रखते थे कि एक दिन उनका बेटा अफसर बने। और अब वो दिन आ गया जब बेटे ने सेना की वर्दी पहनी और पूरे गांव का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

साकेत ने अपनी पढ़ाई मेरठ के आर्मी पब्लिक स्कूल से की। पढ़ाई में शुरू से अव्वल रहे। तीन बार NDA का एग्जाम दिया, और आखिरकार तीसरे प्रयास में पास हो गया। पुणे में तीन साल की NDA ट्रेनिंग और फिर देहरादून स्थित IMA (इंडियन मिलिट्री एकेडमी) से एक साल की कठिन तैयारी के बाद अब वो 159 मीडियम रेजिमेंट (आर्टिलरी) में लेफ्टिनेंट की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

उनकी मां रश्मि बिष्ट, जो एलआईसी एजेंट हैं, खुशी से रोते हुए कहा बेटा दिन-रात मेहनत करता था कभी किसी बात की शिकायत नहीं की। आज उसका सपना और हमारा गर्व एक साथ पूरा हुआ है। गांव में मिठाई बंटी रिश्तेदारों और दोस्तों के फोन लगातार बज रहे हैं। यह सिर्फ साकेत की नहीं…बल्कि पूरे सिमोली गांव की जीत है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top