Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी हल्दूचौड़ की साक्षी दुमका बनीं लेफ्टिनेंट, पिता की तरह बेटी करेगी देश सेवा

Ad

हल्द्वानी: हमारे उत्तराखंड के बच्चों में भारतीय सेना में जाने का जज्बा काफी ज्यादा है। देवभूमि के युवा दिन प्रतिदिन कड़ी से कड़ी मेहनत करते हैं, ताकि वह भारतीय सेना की वर्दी पहन सकें और सीमा पर जाकर देश की रक्षा कर सकें। राज्य की बेटियां भी इस कड़ी में अब बेटों के कंधे से कंधे मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में एक खुशखबरी हल्द्वानी हल्दुचौड़ से भी सामने आई है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्दुचौड़ की रहने वाली साक्षी दुमका भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। इसके बाद से उनके पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। साक्षी ने अपने पिता की तरह भारतीय सेना में सेवा देने का सपना आखिरकार साकार कर ही लिया। इस वक्त साक्षी के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आइए, हम आपको साक्षी के सफर के बारे में बताते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार साक्षी दुमका पुत्री गोपाल दत्त दुमका भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी है। ज्ञात हो कि साक्षी हल्दुचौड़ के ग्राम दुमकाबंदर उमापति की रहने वाली हैं। साक्षी की ट्रेनिंग कमांड हॉस्पिटल कोलकाता से पूरी हुई है। साक्षी ने अपने बैच में टॉप किया है और गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया है। बता दें कि उनकी पहली पोस्टिंग आर्मी हॉस्पिटल आरआर दिल्ली में होगी।

साक्षी का कहना है कि उनकी सफलता का सबसे ज्यादा श्रेय माता-पिता को जाता है। परिवार को भी उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय दिया है। साक्षी को भारतीय सेना में जाकर देश की सेवा करने की ललक तभी से लग गई थी जब उन्होंने अपने पिता को वर्दी में देखा था। दरअसल, साक्षी के पिता भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हल्द्वानी लाइव की पूरी टीम की तरफ से भी साक्षी को ढेर सारी शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top