Nainital-Haldwani News

भीमताल हत्याकांड ब्रेकिंग: पुलिस ने दोस्त मनीष मिश्रा को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Ad

रुद्रपुर: भीमताल-हल्द्वानी मार्ग ( सलड़ी) हत्याकांड में पुलिस ने अवतार सिंह की पत्नी नीलम के बाद दोस्त मनीष मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार सुबह ही अवतार सिंह की पत्नी को रुद्रपुर स्थित घर सामिया लेक कॉलोनी से गिरफ्तार किया था। इन दोनों के खिलाफ अवतार सिंह के परिवार की ओर से हत्या का केस भीमताल में दर्ज कराया गया है। मनीष मिश्रा अवतार सिंह का दोस्त था। उसका इनके घर आना-जाना था, इस दौरान उसकी नीलम से दोस्ती हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

परिवार( अवतार सिंह के पिता और भाई ) ने पुलिस को बताया है कि इन दोनों की दोस्ती अवतार को पसंद नहीं थी, इस कारण से उसका और नीलम का झगड़ा भी होता रहता था। अवतार सिंह मेन पावर सप्लाई का काम करता था और मनीष सिक्युरिटी सुपवाईजर था। फिलहाल पुलिस नीलम और मनीष केसाथ ही मनीष के तीन और दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।

16 मई की रात सलड़ी में एक कार जलती हुई मिली थी। इस कार में एक कंकाल भी बरामद हुआ था। पुलिस को दूसरे दिन पता चला की कार रुद्रपुर निवासी अवतार सिंह की है। अवतार सिंह भी वारदात के दिन से गायब है। जो कंकाल कार में बरामद हुआ था वो पुरुष का था जो पोस्टमार्टम में सामने आ गया है। क्या यह अवतार सिंह है इसके लिए पुलिस डीएनए टेस्ट करवा रही है!

अवतार सिंह की पत्नी नीलम ने पुलिस को बताया था कि वारदात वाले दिन वो हल्द्वानी आए थे। अवतार सिंह उसे हल्द्वानी छोड़कर पहाड़ की ओर निकल गए थे। उसके बाद से उनका नंबर बंद हो गया और कार सलड़ी में जली हुई मिली। यह भी सामने आया है कि वारदात वाले दिन रुद्रपुर से हल्द्वानी आते वक्त कार नीलम ही चला रही थी। इसके अलावा डॉक्टर को दिखाते वक्त अवतार सिंह बाहर नहीं आए। नीलम ने पुलिस को बताया था कि वो 4.30 बजे हल्द्वानी पहुंचे थे,रुद्रपुर स्थित घर से अवतार सिंह की कार सवा तीन पर निकलते दिख रही है। ऐसे में हल्द्वानी पहुंचे में 2 घंटे कैसे लग गए ये सवाल भी पुलिस के मन में नीलम के प्रति शक पैदा कर रहा था।

वहीं कुछ दिन पहले अवतार सिंह ने 50 लाख का बीमा भी करवाया था और नोमीनी नीलम को बनाया था। मनीष और नीलम की दोस्ती व इस केस में जितनी भी कड़िया सामने आ रही है वो प्रेम प्रसंग की ओर इशारा कर रही है। इस केस में शामिल मुख्य दो लोग पुलिस की हिरासत में है और पूछताछ के बाद ही सच सामने आएगा।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top