Viral

एक लाख 42 हजार रुपए में नीलाम हुआ सलमान खान का ‘जीने के हैं चार दिन’ वाला तौलिया

Ad

नई दिल्ली: भारत में प्रशंसक अपने अभिनेता के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। कई बार ऐसी खबरें आई हैं कि एक प्रशंसक अपने फेवरेट हीरों से हजारों किमी दूर चलकर मिलने पहुंच जाता है। बहुत से फैन्स ऐसे होते हैं जो उस हीरो की फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखना पसंद करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

ऐसे ही एक सलमान खान के फैन भी चर्चाओं में हैं। सलमान खान की लोकप्रियता पूरी दुनिया में है। यह उनकी फैन फॉलोविंग की ही बदौलत है कि उनकी हर फिल्म सूपर हिट हो जाती है।

ऐसी ही एक हिट फिल्म थी मुझसे शादी करोगी। जिसमें सलमान खान के अलावा अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने भी अभिनय किया था। इसी फिल्म का गाना ‘जीने के हैं चार दिन’ इतना हिट हुआ था कि आज भी लोग इसे नहीं भूले हैं।

सलमान खान खुद इसके फेमस टॉवल वाले स्टेप को स्टेज से रीक्रिएट करते रहते हैं। बहरहाल, इसी टॉवल को एक फैन ने एक लाख रुपए से भी अधिक कीमत में खरीदा।

गौरतलब है कि एक ऑक्शन में नामी ग्रामी सेलेब्रिटीज द्वारा फिल्म में इस्तेमाल किए गए सामानों की नीलामी की गई। जिसका सारा पैसा चैरिटी में गया। इसमें एक फैन ने सलमान खान का वही फेमस तौलिया एक लाख 42 हजार रुपए में खरीदा।

इसके अलावा ‘देवदास’ से माधुरी दीक्षित का लहंगा, शाहरुख खान का डूडल, ‘ओह माई गॉड’ से अक्षय कुमार का सूट और ‘लगान’से आमिर खान वाला बैट भी फैन्स ने खरीदा। लोगों के दिलों में अपने हीरो के लिए ऐसी दीवानगी वाकई भारत में ही देखी जा सकती है।

आपको बता दें फिलहाल सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ तुर्की में हैं और वो वहां ‘टाइगर 3’ की शूटिंग कर रहे18 हैं। इस फिल्म में दोनों एक एक्शन पैक्ड अवतार में नजर आएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top