Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पहुंचे सलमान खुर्शीद, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया मिशन – 2022 का मंत्र

Ad

हल्द्वानी: वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद बुधवार को परिवार संग हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के हल्द्वानी स्थित आवास “संकलन” सिविल लाइन पहुंच कर सुमित हृदयेश और परिजनों से मुलाकात की।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान उन्होंने पू्र्व विधायका के राजनीतिक कौशल की तारीफ कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी द्वारा कार्यों की चर्चा उत्तराखंड में ही नहीं बाहर भी होती थी। उनका चला जाना उत्तराखंड कांग्रेस के लिए अपूर्णीय क्षति है।

इस दौरान सलमान खुर्शीद जी ने छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों से भी शिष्टाचार मुलाकात कर सभी से मिशन 2022 के लिए जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान सुमित हृदयेश, सरदार वीरेंद्र सिंह चड्डा, चरनजीत बिंद्रा, जगमोहन बगड़वाल, राजेन्द्र खनवाल, मुकुल बलुटिया, योगेंद्र बिष्ट, संजय रावत, देवेंद्र नेगी, रविन्द्र रावत, जगजीत सिंह, शुभम वार्ष्णेय आदि लोग उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top