Nainital-Haldwani News

काठगोदाम-हल्द्वानी से चलने वाली संपर्क क्रांति 11 अप्रैल को मुरादाबाद में 90 मिनट का ब्रेक लेगी

Ad

हल्द्वानी: यात्रियों के लिए रेल से यात्रा करने हमेशा से ही एक बेहतर जरिया रहा है। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अब एक बेहद जरूरी खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे द्वारा काठगोदाम से दिल्ली के लिए चलने वाली संपर्क क्रांति के लिए एक अहम अपडेट जारी की है। 11 अप्रैल को यह ट्रेन कुछ देरी से दिल्ली पहुंचेगी। भारतीय रेलवे के मुताबिक सोमवार को यह ट्रेन डेढ़ घंटा लेट होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तर रेलवे द्वारा बयान जारी किया गया है। जिसके मुताबिक गाजियाबाद स्‍टेशन यार्ड पर समपार संख्‍या 153 की जगह पर रोड-ओवर-ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। यही वजह है कि अब यातायात व पावर ब्‍लॉक लिया जाएगा। इसके चलते समय सारणी और अनेकों चीजों में बदलाव किए गए हैं। इसी कड़ी में काठगोदाम से दिल्ली चलने वाली संपर्क क्रांति पर भी प्रभाव पड़ेगा।

बता दें कि 11 अप्रैल को संपर्क क्रांति ट्रेन नंबर- 15036 काठगोदाम-दिल्‍ली जंक्शन को मुरादाबाद मंडल पर 90 मिनट रोका जाएगा। इसका मतलब है कि ट्रेन दिल्ली तक लेट पहुंचेगी। गौरतलब है कि संपर्क क्रांति ट्रेन सुबह 8:45 पर काठगोदाम से निकलती है। जबकि 3:25 पर ये ट्रेन दिल्ली पहुंचती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top