Uttarakhand News

यह लड़ाई सम्मान की है, मोतीनगर क्षेत्र में संध्या डालाकोटी ने किया जनसंपर्क

Ad

हल्द्वानी: लालकुआं विधानसभा के हल्दुचौड़, सिंगल फार्म, गोपी पुरम, मोटहल्दु, पकुलिया एवं बिंदुखत्ता के क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं की। संध्या डालाकोटी ने लोगों के सामने अपने संघर्ष व मातृशक्ति के लिए उनकी लड़ाई को रखा। संध्या डालाकोटी ने सबसे एक मौका देने की अपील की। इस दौरान उन्हें महिलाओं का अपार समर्थन मिला।

ADVERTISEMENTS Ad

दिनांक 1 फरवरी को अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी ने मां भुवनेश्वरी के दर्शन करने के साथ की। उन्होंने कई क्षेत्रों में भ्रमण कर अपने लिए वोट मांगे। इस दौरान संध्या डालाकोटी ने कहा कि उनका चुनाव चिन्ह गैस चूल्हा 13वें नंबर पर होगा। इसी कड़ी में संध्या डालाकोटी ने कांग्रेस द्वारा किए गए मातृशक्ति के अपमान पर भावुकता से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की जनता इस अपमान का बदला लेकर रहेगी

संध्या डालाकोटी ने कहा कि मैं लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों से पूरी तरह से वाकिफ हूं। जिस तरह से लालकुआं मैं मालिकाना हक का मामला हो, कई कॉलोनियों में सड़क निर्माण, शहर में ओवर ब्रिज, बरेली रोड पर नेशनल हाईवे का निर्माण, चोरगलिया में आईटीआई, गौलापार में अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा और क्रिकेट मैदान में खेलों की शुरुआत, साथ ही इंदिरानगर नाले की वजह से खेतों को होने वाले नुकसान समेत सभी समस्याओं को सुधारा जाएगा। इसके अलावा जनसंपर्क के दौरान युवा, महिलाएं व बुजुर्ग किसी भी चीज की मांग कर रहे हैं तो उसे भी अपनी प्राथमिकताओं में जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कैंपेनिंग के दौरान हमें अपार समर्थन मिल रहा है। जिससे साफ है कि जनता एक महिला प्रत्याशी को क्षेत्र का विधायक बनाने जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top