Uttarakhand News

गौलापार बसंतपुर में संध्या डालाकोटी का जनसंपर्क, मातृशक्ति के लिए चुनाव लड़ने की बात कही

Ad

हल्द्वानी:लालकुआं विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी ने रविवार को गौलापार के बसंतपुर में जनसंपर्क किया। उन्होंने एक बार फिर मातृशक्ति के लिए चुनाव में उतरने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि जिस तरह मेरा टिकट वापस हुआ ये महिला के लिए एक अपमान है। कई विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों को बदला गया लेकिन उन्हें अन्य जगह भेजा गया पर मुझे लिस्ट से हटा दिया गया क्योंकि मैं एक महिला हूं इसलिए ऐसा हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

क्या महिलाओं को प्राथमिकता देने की बातें केवल भाषण में होंगी या धरातल में भी उन्हें उपयोगी समझा जाएगा।

उन्होंने कहा कि लालकुआं विधानसभा में किसी अन्य महिला के साथ ऐसा ना हो इसलिए मैं चुनाव में उतर रही हूं। यह बताने की जरूरत नहीं है कि महिलाएं कठिन परिश्रम कर देश के उच्च पदों पर भी सेवाएं दे रही हैं।

संध्या डालाकोटी ने कहा कि महिलाओं के साथ ही अन्याय क्यों होता है.. क्या महिलाएं समाज के लिए अहम नहीं है…क्या उन्हें केवल भरपाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

मैं पिछले दो दशकों अधिक वक्त से जनसेवा कर रही और लोग इसे भली-भांति जानते हैं। मेरे लिए मेरी जनता प्राथमिकता रही है और घर के दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले हैं। आप लोगों के समर्थन से ही मैं निर्दलीय मैदान पर उतरने की हिम्मत जुटा पाई हूं। उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश रहेगी ग्रामीण क्षेत्रों में पानी और बिजली की व्यवस्था को स्वस्थ किया जाए। इसके अलावा गौलापार में कोई भी बड़ा सरकारी हॉस्पिटल नहीं है, इस वजह से दूसरे शहरों में निर्भर होना पड़ता है। मेरी कोशिश इसे भी स्थापित करने की होगी।

युवाओं के लिए गांव में ट्रेनिंग सेंटर शुरू करने की कोशिश रहेगी ताकि वह अपनी रुचि के तहत भविष्य की तैयारी करें। मैं केवल बातों से नहीं, धरातल पर लोगों की सेवा करने में तत्पर हूं। मुझे उम्मीद है कि आप सभी का सहयोग मुझे इस लड़ाई में मिलेगा ताकि उत्तराखंड की किसी भी बेटी को इस तरह का दुख नहीं झेलना पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top