Election Talks

लालकुआं निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी ने बिंदुखता में किया जनसंपर्क

Ad

हल्द्वानी: लालकुआं विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी लगातार जनसंपर्क कर रही है। बुधवार को उन्होंने बिंदुखता क्षेत्र में प्रचार किया। अपने समर्थकों के साथ संध्या डालाकोटी ने गांधीनगर, शिवपुरी, श्रीलंका टापू, शीशमभुजिया टूटी पुलिया में जनसंपर्क कर महिलाओं के सम्मान में शुरू हुई लड़ाई में सहयोग करने की बात कही।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि लंबे वक्त से क्षेत्र में कई समस्याएं हैं, जिनका समाधान अभी तक नहीं खोजा गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत है महिलाओं को आती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एक हॉस्पिटल और महिलाओं के लिए वह ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण करवाएंगी, जिससे कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन पाए।

वह घर चलाने के साथ-साथ रोजगार भी पा सकेंगी। उन्होंने कहा कि हम किसी के विरोध में नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान के लिए इस चुनाव में उतर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि 14 फरवरी को विधानसभा की जनता मेरे पक्ष में मतदान कर मुझे सेवा करने का मौका देगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top