Election Talks

राजनीतिक दलों से पीछे नहीं रहना चाहती हैं संध्या डालाकोटी, महिलाओं की टीम के साथ किया जनसंपर्क

Ad

हल्द्वानी: लालकुआं से निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी ने आज जयराम हल्दूचौड़,पदमपुर देवलिया, गौरापड़ाव एवं बिंदुखत्ता में जनसंपर्क किया और जनता से मिलकर आशीर्वाद लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

संध्या डालाकोटी ने कहा कि मैं महिलाओं के सम्मान के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ रही हूं। उन्होंने कहा कि बिना महिलाओं के समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है लेकिन अभी भी उनका अपमान हो रहा है। मैं अपनी इस लड़ाई के माध्यम से इसे बदलना चाहती हूं । यह लड़ाई सफल होने पर बेटियों को प्रेरित करेगी।

संध्या डालाकोटी ने बताया कि मेरा चुनाव चिन्ह गैस चूल्हा है और महिलाओं की शुरुआत सुबह गैस चूल्हे के साथ ही होती है। उन्होंने कहा कि हमारी उर्जा इस चुनाव में गैस की आज की तरह ही होनी चाहिए जो कम नहीं होती है बढ़ती रहती है। हमारी ताकत समाज को एक संदेश देगी कि महिलाओं की एकजुटता को अभी हल्के में नहीं लेना चाहिए जो कांग्रेस पार्टी ने मेरे साथ किया। मेरी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं बल्कि उस सोच से है जो महिलाओं को ताकत के बल पर गिराने की कोशिश करती है। मुझे उम्मीद है कि लाल कुआं की जनता संध्या डालाकोटी को विधानसभा जरूर भेजेगी और हम विधानसभा में इतिहास रचेंगे। लालकुआं में पहली बार कोई महिला चुनाव जीतेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top