Election Talks

लालकुआं सीट: संध्या डालाकोटी के आवास पर लगी समर्थकों की भीड़, क्या निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव ?

Ad

लालकुआं: एक बार फिर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में सभी की नजरें हैं। बीते दिन कांग्रेस की नई लिस्ट जारी होने के बाद संध्या डालाकोटी के समर्थकों में मायूसी है। दरअसल कांग्रेस ने बीते दिन संध्या डालाकोटी का टिकट काटकर हरीश रावत को लालकुआं सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। जिसके बाद गुरुवार को संध्या डालाकोटी के गौलापार आवास पर उनके समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

उल्लेखनीय है कि हाल ही में जब कांग्रेस ने लालकुआं से संध्या डालाकोटी को मैदान पर उतारा था तो पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल और हरेंद्र बोरा ने बगावती रुख अपनाया था। अब यही सुर संध्या डालाकोटी के समर्थकों में भी देखा जा रहा है। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं लगातार संध्या डालाकोटी से निर्दलीय चुनावी मैदान पर उतरने की बात कह रही हैं।

संध्या डालाकोटी के समर्थकों का कहना है की उनका टिकट काटकर एक मां, बहू, बेटी, महिला का अपमान किया गया है। समर्थक कह रहे हैं कि एक बेटी का टिकट काटकर आखिर किसी को क्या मिलेगा। देखना दिलचस्प होगा कि संध्या डालाकोटी का अगला कदम क्या रहता है क्या वह अपने समर्थकों की बात सुनकर निर्दलीय मैदान पर उतरती हैं या फिर संगठन की राह पर ही साथ चलती हैं। फिलहाल संध्या डालाकोटी के समर्थक हरीश रावत से भी कड़े सवाल करते नजर आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top