Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से 20 किमी दूर बनेगा नया टूरिस्ट स्पॉट, AQUA पार्क बनाने की भी तैयारी…

Ad

रुद्रपुर: हल्द्वानी शहर से 20 किमी दूर स्थित संजय वन को टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने संजय वन में अधिकारियों की बैठक की और संजय वन के कायापलट की बात कही। माना जा रहा है कि यहां एक्वा पार्क भी बनाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि संजय वन रुद्रपुर और हल्द्वानी के बीच टांडा जंगल में स्थित है। यह क्षेत्र पूरी तरह से जंगल से घिरा हुआ है और यहां का नजारा भी देखने लायक है। वो बात दूसरी है कि पहले पर्यटकों का केंद्र रहने वाले संजय वन के प्रति आकर्षण अब कम हो गया है।

ऐसे में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पर्यटकों को एक और विशेष टूरिस्ट स्पॉट देने की बात कही है। उनका कहना है कि नैनीताल आने वाले पर्यटक इधर से होते हुए ही आगे जाते हैं। इसलिए संजय वन में चिल्ड्रन पार्क, योग पार्क, एक्वा पार्क सहित कई सेंटर बनाने की कवायद की जाएगी।

बता दें कि बुधवार को केंद्रीय रक्षा राज्य एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट संजय वन पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करने हेतु संजय वन को विकसित किया जाएगा। यहां पर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी। साथ ही पर्यटकों के घूमने के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इसमें कोई दोराय नहीं कि संजय वन में वन्य जीवों का निवास भी है। ऐसे में पर्यटकों को उन्हें देखने का भी मौका मिल सकेगा। सांसद नैनीताल अजय भट्ट ने बताया कि इस मामले में मुख्य सचिव उत्तराखंड वन सचिव से फोन द्वारा वार्ता हो चुकी है। डीएफओ वैभव सिंह ने पांच करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है। विकास के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top