Uttarakhand News

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और नैनीताल विधायक संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल- लाइव

Ad

हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड भाजपा को झटका लगा है। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और नैनीताल विधायक संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दोनों साल 2017 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद यशपाल आर्य मंत्री भी बनें। वहीं संजीव आर्य ने भी नैनीताल विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। दोनों के कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा दिल्ली में हुई है। दोनों ने राहुल गांधी से भी मुलाकात की। चुनाव से पहले पार्टी बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है।  गढ़वाल मंडल से कांग्रेस विधायक राजकुमार व प्रीतम सिंह पवार के बाद कुमाऊं मंडल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं कई विधानसभा सीट से लगातार दावेदारों की सूची लंबी हो रही है और संबंधित पार्टी उन्हें टिकट नहीं देती है तो हो सकता है कि वह भी दूसरे दल में शामिल होने का फैसला कर ले।

ADVERTISEMENTS Ad

यशपाल आर्य और संजीव आर्य की ज्वाइनिंग के वक्त कांग्रेस के प्रभारी योगेंद्र यादव ने कहा कि दोनों का दिल हमेशा से ही कांग्रेस में था। उन्होंने बताया कि दोनों ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। इस दौरान उन्होंने संजीव आर्य की युवा सोच की तारीफ की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हमारे शरीर का एक हिस्सा जो किसी कारण से अलग हुआ था वह अब वापस जुड़ गया है। हम मिलकर कांग्रेस को इस मुश्किल वक्त से निकालेंगे। पहले भी हम ऐसा कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top