Uttarakhand News

क्या सरिता आर्या भाजपा में शामिल होने जा रही हैं !

Ad

नैनीताल: विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों से चल रही है।टिकट बंटवारा जितना नजदीक आता जा रहा है उतना ही मैदान रोचक हो रहा है क्योंकि लगातार विधानसभाओं से नए नए नामों के कयास लगाए जा रहे हैं। नैनीताल विधानसभा सीट संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से कुछ ज्यादा ही रोचक हो गई है। आपको बता दें कि संजीव आर्य ने साल 2017 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ज्वाइन करी थी और एक बड़ी जीत हासिल की। वही आप वह कांग्रेस में वापस शामिल हो गए हैं तो माना जा रहा है कि नैनीताल विधानसभा सीट से उन्हें ही टिकट मिलेगा। इससे पहले कांग्रेस में शामिल हुए हैं हेम आर्य भाजपा में वापस आ गए हैं और खुद को नंबर एक प्रत्याशी बोल चुके हैं। इसके अलावा साल 2017 में कांग्रेस से चुनाव लड़ी और नैनीताल विधानसभा सीट की पूर्व विधायक सरिता आर्या ने भी पहले ही कह दिया था कि उन्होंने पिछले 5 साल कांग्रेस की मदद की है कांग्रेस को एक मजबूत विपक्ष के रूप से खड़ा करने में उन्होंने और उनके कार्यकर्ताओं की मेहनत दल बदलने वालों की वजह से खराब नहीं होनी चाहिए। वही कई मीडिया रिपोर्ट्स में नैनीताल विधानसभा सीट से कांग्रेस की संभावित लिस्ट में संजीव आर्य का ही नाम है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके बाद से लगातार नई अपडेट आ रहे हैं और अब कहा जा रहा है कि सरिता आर्या कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने भाजपा के चुनाव प्रभारी पहलाद जोशी से मुलाकात की है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने भाजपा के चुनाव प्रभारी पहलाद जोशी से मुलाकात की है। फिलहाल इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अगर ऐसा होता है तो टिकट बंटवारे से पहले जहां कांग्रेस की राह आसान हो जाएगी तो वहीं भाजपा का सिर दर्द और बढ़ जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top