Uttarakhand News

CBSE 12वीं नतीजे:गढ़वाल की सताक्षी ने मारा उत्तराखंड टॉप,500 में से 498 अंक हासिल किए

Ad

देहरादून:सीबीएसई 12वीं की परीक्षा नतीजे जारी हो गए हैं। एक बार फिर बेटी ने उत्तराखंड टॉप किया है। ऋषिकेश निवासी डीएसबी स्कूल की छात्रा सताक्षी गुप्ता ने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। वह कला वर्ग की छात्रा हैं। सताक्षी गुप्ता अर्थशास्त्री बनना चाहती हैं और इसके लिए वह दिल्ली विश्वविद्यालय से आगे की पढ़ाई करने की योजना है।

ADVERTISEMENTS Ad

सताक्षी गुप्ता ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता शिक्षकों और प्रधानाचार्य को दिया। उनकी मां रीना गुप्ता ग्रहणी है और पिता वेद प्रकाश गुप्ता जेजी फैक्ट्री (एचएनजी) में डिप्टी मैनेजर इंस्ट्रूमेंटेंशन के पद पर तैनात हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के वजह से स्कूल व तमाम कोचिंग बंद थे। ऐसे में उन्होंने खुद से पढ़ाई की। वह रोजाना 5 घंटे ऑनलाइन पढ़ाई करती थी। उनके स्कूल के शिक्षकों ने उन्हें हर संभव सहयोग किया। सताक्षी ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विषय पर अपनी पढ़ाई करेंगी। सताक्षी की बड़ी बहन सुकांता गुप्ता वर्तमान में न्यू दिल्ली इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट में फाइनेंस विषय से एमबीए कर रही है।

बता दें कि सीबीएसई 12वीं की परीक्षा के लिए इस साल 14.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं। छात्रों का रिजल्ट तय मूल्यांकन फॉर्मूले के आधार पर तैयार किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top