Uttarakhand News

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा कोरोना संक्रमित पाए गए

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोनावायरस खतरा मंडरा रहा है. इसी बीच उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इस संबंध में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर लोगों को जानकारी दी.

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने लिखा कि कल रात थोड़ी तबियत खराब होने के बाद आज सुबह मैंने अपना RTPCR टेस्ट कराया.जिसमें, मैं पॉजिटिव पाया गया हूं.फिलहाल तबीयत ठीक है लेकिन डॉक्टर द्वारा बताए गए सभी नियमों का उचित रुप से पालन कर रहा हूं.

आप सबसे हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वह लोग भी कृपया अपना कोविड टेस्ट जरूर करा लें और अपना ध्यान रखें.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top