
हल्द्वानी: उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री Saurabh Bahuguna पीलीभीत से सितारगंज जाते समय मानवता की मिसाल पेश करते नजर आए। मार्ग में उन्हें बाइक सवार दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल अवस्था में मिले। स्थिति को देखते हुए मंत्री ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से Sitarganj अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में दोनों घायलों का उपचार जारी है। मंत्री ने चिकित्सकों से घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष Sukhdev Singh भी उनके साथ मौजूद रहे।
मंत्री सौरभ बहुगुणा के इस मानवीय कदम की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि का यही संवेदनशील चेहरा समाज के लिए प्रेरणा बनता है।






