Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी और लालकुआं में हादसे के बाद स्कूल बसों की चेकिंग शुरू, दो को किया गया सीज

Ad

Haldwani News: हल्द्वानी और लालकुआं में स्कूल बस हादसे के बाद प्रशासन का चेकिंग अभियान शुरू हो गया है। इस क्रम में बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह और परिवहन विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान शुरू किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान 60 स्कूल बसों की चेकिंग की गई और करीब दर्जनों स्कूल बसों का चालान किया गया तो वहीं नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दो स्कूल बसों को सीज भी किया गया।

प्रशासन ने साफ किया कि स्कूल बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता में रखेगा। इसके अलावा क्षमता से ज्यादा बच्चों को स्कूल बस में बैठना और तेज गति से वाहन चलते पाए जाने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top