Uttarakhand News

उत्तराखंड में 16 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद, घूमने के लिए दोनों वैक्सीन जरूरी

हल्द्वानी के छह स्कूलों को शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस, अभिभावकों ने की थी CM पोर्टल पर शिकायत
Ad

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के बढ़ने के बाद सरकार पांबदियां लगाना शुरू कर दिया है। 16 जनवरी 2022 तक के लिए सरकार ने बड़े फैसले लिए है। स्कूल के बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बंद रहेंगे। सभी शैक्षणिक संस्थान, आंगनबाड़ी केंद्र और 12वीं तक स्कूल बंद रहेंगे, हालांकि ऑनलाइन कक्षाएं संचालित हो सकेंगी।उत्तराखंड में प्रवेश के लिए उन लोगों को 72 घंटे पूर्व की कोविड निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी, जिनको कोविड वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

शुक्रवार को मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू द्वारा जारी आदेश नौ जनवरी से प्रभावी रहेंगे। सार्वजनिक स्थानों, पर्यटक स्थलों, बाजार, बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, मंडी, शॉपिंग मॉल व अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। नियम तोड़ने पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। उत्तराखंड में शुक्रवार कुल मिलाकर 814 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। हालात काबू से बाहर ना हो इसके लिए शासन सख्त फैसले ले रहा है। इसके अलावा किशोरों के वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। वहीं 16 जनवरी और राजनैतिक रैलियों पर भी रोक लगा दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top