Chamoli News

बारिश का अलर्ट बरकरार,जिला प्रशासन ने 21 जुलाई को भी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया

Ad

देहरादून: भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चमोली जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 20 जुलाई की तरह 21 जुलाई को भी जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों व आंगनबाड़ी को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी चमोली द्वारा आदेश पारित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग और मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 21 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही चमोली में भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। लिहाजा भारी बरसात की संभावना के दृष्टिगत 21 जुलाई को भी जनपद में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक वह आंगनबाड़ी केंद्रों को अवकाश घोषित किया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top