Bageshwar News

उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, यहां कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

Ad

Uttarakhand: Bageshwar: Rain: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 6 अगस्त 2026 के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मौसम विभाग ने जनपद के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अत्यंत तेज बारिश होने की संभावना जताई है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने 6 अगस्त (बृहस्पतिवार) को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। यह आदेश पूरे जनपद बागेश्वर में लागू रहेगा।

जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी विद्यालय या संस्थान द्वारा आदेश का उल्लंघन किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील भी की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top