Nainital-Haldwani News

वैंडी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, कोमलदीप और हरजोत को मिला पहला स्थान

Ad

हल्द्वानी: गौलापार स्थित वेंडी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । जिसमें विज्ञान शिक्षक नवनीत बेलवाल और देवेश भट्ट के मार्गदर्शन में कक्षा 09 और कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया । प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के मॉडलो का प्रदर्शन किया । प्रदर्शनी में कोमलदीप और हरजोत के मॉडल को प्रथम स्थान, आकांक्षा ल्वेशाली ग्रुप को द्वितीय और चेतन बोरा ग्रुप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । कार्यक्रम के सफल संचालन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ भावना बवाड़ी और प्रबंधक डॉ विकल बवाड़ी द्वारा समस्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा निकट भविष्य में ऐसे ही और शिक्षाप्रद प्रदर्शनी कराने का निर्णय लिया । कार्यक्रम में एच ओ डी वीरेंद्र रावत, विद्यालय कोऑर्डिनेटर मंजू थापा एवं मुख्य अतिथि के रूप में समस्त अभिभावक उपस्थित रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top