Haridwar News

उत्तराखंड में ट्रक ने मारी गाड़ी को टक्कर, चालक की मौत, SDM की हालत गंभीर

Ad

हरिद्वार: अभी-अभी एक गंभीर सड़क हादसे में लक्सर की एसडीएम संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। इस हादसे में गाड़ी के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि मंगलवार को एसडीएम लक्सर कनौजिया हरिद्वार से बाईपास मार्ग होते हुए लक्सर आ रही थी। गाड़ी उनके चालक गोविंद राम चला रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान लक्सर रुड़की मार्ग पर स्थित सोलानी पुल के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। जिस वजह से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसा इतना भीषण था कि चालक गोविंद राम निवासी झबीरन को काफी चोट आई। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं एसडीएम संगीता कनौजिया को भी गंभीर चोट आई है। उन्हें रुड़की के विनय विशाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पूरी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल ये बताया जा रहा है कि एसडीएम को जल्द ही देहरादून के किसी अस्पताल में ले जाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top