Tehri News

उत्तराखंड में भारी वर्षा के बाद SDRF को अब मिले दो शव, एक हाथ भी बरामद

Ad

टिहरी: प्रदेश में भारी बारिश जब भी होती है, तब तब पहाड़ी क्षेत्रों में नुकसान होता है। हर बार अतिवृष्टि से आपदा के हालात बनते हैं और कई मासूमों की जिंदगी काल के गाल में समा जाती है। बीते दिनों प्रदेश के विभिन्न पहाड़ी इलाकों में हुई अतिवृष्टि के तीन दिन बाद भी कई लोग मलबे में दबे हैं। दो लोगों के शव मंगलवार को बरामद हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार को टिहरी और श्रीनगर से दो महिलाओं के शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक एक मानव अंग (हाथ) बरामद हुआ है। सोडा सरोली पुल के नीचे शव का हाथ मिलने से आशंका यही है कि यह अंग मलबे में दबे किसी व्यक्ति का हो सकता है।

एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने जानकारी दी और बताया कि टिहरी के ग्वाड़ गांव में मलबे में एक ही परिवार के पांच लोग दब गए थे। परिवार की एक महिला का शव मिला है। जिसकी पहचान 60 वर्षीय मगनी देवी के रूप में हुई है। कीर्तिनगर तहसील के गोदी कोठार में मलबे में दबी बुजुर्ग महिला बचनी देवी का शव भी एसडीआरएफ को मिला है। गौरतलब है कि 20 अगस्त को कई जगह भूस्खलन हुआ था और बादल भी फटा था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top