Health

ग्राउंड जीरो पर सचिव स्वास्थ्य…. अब बंद कमरों के बजाए धरातल पर निरीक्षण के बाद बनाई जा रही कोरोना से निपटने की रणनीति…

Ad

देहरादून, कभी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बंद कमरों में जंग लड़ने की होती थी तैयारी तो अब व्यवस्थाओं का जायजा धरातल पर लिया जा रहा है जी हां स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति कितने सजग हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह आज खुद तमाम अस्पतालों का निरीक्षण करने ग्राउंड जीरो तक पहुंचे जहां उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के हालातों का जायजा लिया दरअसल।। कोरोना की संभावित लहर को लेकर मिल रही जानकारियों के बाद आज स्वास्थ्य सचिव ने अस्पतालों के ताबड़तोड़ निरीक्षण किए पहले कोरोनेशन अस्पताल और फिर दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया।। सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं दूसरी लहर के दौरान अस्पतालों में मरीजों की संख्या काफी अधिक थी जिसके चलते कई प्रकार की भ्रानियां भी फेल रही थी। अब उन्हें सही करते हुए अब बेहतर बनाया जा रहा है जिससे कोरोना से निपटा जा सके । उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अपनी ओर से हरसंभव तैयारी कर रहा है जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा सके।।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top