Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के इन क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से धारा 163 लागू

Ad

Nainital News: Haldwani: उत्तराखंड शिक्षा एवं परीक्षा परिषद रामनगर, नैनीताल द्वारा आयोजित परिषदीय परीक्षा-2025 की हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षाएं दिनांक 21 फरवरी से 11 मार्च, 2025 के मध्य होनी हैं। उक्त के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट, नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में परगना मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी परितोष वर्मा ने परीक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु हल्द्वानी परगना क्षेत्रांतर्गत परीक्षा केंद्रों के चारों तरफ 100 मीटर की परिधि में तत्काल प्रभाव से धारा 163 लागू की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान परगना हल्द्वानी अंतर्गत स्थित परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि के क्षेत्रांतर्गत जिला मजिस्ट्रेट, अपर जिला मजिस्ट्रेट अथवा संबंधित क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट की पूर्वानुमति के बिना प्रवेश नहीं करेंगे, न किसी सार्वजनिक स्थान पर पांच या पांच से अधिक व्यक्ति समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे और न ही सभा करेंगे। कोई भी परीक्षार्थी/व्यक्ति किसी भी प्रकार शस्त्र, लाठी, डंडा, आदि लेकर परीक्षा स्थल अथवा उसकी 100 मीटर की परिधि में नहीं आएगा। परीक्षा स्थलों के 100 मीटर की परिधि के अंतर्गत ध्वनि विस्तारक यंत्रों लाउडस्पीकर, डी.जे. आदि का प्रयोग वर्जित रहेगा। उल्लंघन की दशा में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के सुसंगत प्राविधानों के अंतर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top