Rudraprayag News

केदारघाटी में जगह-जगह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम से बनाए जाएंगे सेल्फी प्वाइंट

Photo - Social Media
Ad

रुद्रप्रयाग: बाबा केदारनाथ धाम जाने का श्रद्धालुओं का सिलसिला लगातार जारी है। चार धाम यात्रा के सफल और सुगम संचालन के लिए शासन प्रशासन लगातार प्लानिंग कर रहा है। अब बॉलीवुड पसंद करने वाले यात्रियों को आकर्षित करने के लिए केदारघाटी में जगह-जगह पर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम से सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं में जुटे विभिन्न विभागों के तमाम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ बेजुबान प्राणियों की देखभाल के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही उन्होंने केदारघाटी में जगह जगह पर सेल्फी प्वाइंट बनाने के निर्देश दिए हैं।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि फिल्म केदारनाथ में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मेन रोल अदा किया था। अब जिस जिस जगह पर इस फिल्म की शूटिंग हुई थी, ठीक उसी जगह पर सेल्फी पॉइंट पर बनाए जाएंगे। इससे दो फायदे होंगे। पहला यह कि इन स्थानों की तरफ बॉलीवुड से जुड़े लोग आकर्षित होंगे और वहां फोटो खिंचवा सकेंगे। वहीं, एक अच्छे अभिनेता को याद भी किया जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top