National News

जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन 6 दिन रहेगी निरस्त, रेलवे का अपडेट जरूर देखें

Ad

Train: Update: रेलवे से बड़ी खबर आ रही है कि जम्मू तवी स्टेशन पर नॉन इण्टरलॉकिंग एवं पुनर्निर्माण कार्य के कारण मुरादाबाद मंडल में संचालित कई गाड़ियों को निरस्त किया जा रहा है। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, योग नगरी ऋषिकेश से चलने वाली 14605 जम्मू तवी एक्सप्रेस 24 मार्च, 31 मार्च, 7 अप्रैल, 14 अप्रैल, 21 अप्रैल तथा 28 अप्रैल को 6 फेरों के लिए निरस्त रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं, 14606 योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 23 मार्च, 30 मार्च, 6 अप्रैल, 13 अप्रैल, 20 अप्रैल तथा 27 अप्रैल को निरस्त की गई है। इसके अलावा, रेलवे ने 14469 कानपुर सेंट्रल जम्मू तवी एक्सप्रेस, बरौनी जम्मू तवी एक्सप्रेस 14691 को भी विभिन्न तारीखों पर पांच फेरों के लिए निरस्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top