Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में पकड़ा गया जिस्मफरोशी का धंधा,आरोपियों ने किए चौकाने वाले खुलासे

Ad

हल्द्वानी: शहर में पुलिस ने जिस्मफरोशी के खेल को पकड़ा है। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा खेल एक कार और फोन के जरिए चलता था। इसके अलावा कुछ चौकाने वाले खुलासे आरोपियों ने किए हैं। जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी को मोबाइल फोन पर सूचना प्राप्त हुई कि टीपी नगर स्थित बार के पास सड़क किनारे बनी दुकानों की आड में जिस्मफरोशी का खेल चल रहा है। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक इनोवा गाडी नम्बर यूके 06एएस-9937 में चार लड़कियां व दो लड़के हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला एसएसपी के पास पहुंचा तो उन्होंने प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट एसआई लता बिष्ट को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद एसआई लता बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक इनोवा कार को पकड़ा। सार्वजनिक स्थान पर दो लडकों व 4 लडकियों को अनैतिक दैह व्यापार व अनैतिक कार्य करते हुए 11 मोबाइल व अन्य अश्लील सामान भी पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में उन्होंने बताया गया कि वह एक टीम के रूप में होटलो में एवं जरुरतमंद लोगों को 12 से 15 हजार रुपये प्रति नाइट में लड़ंंकियां पहुंचाते है । हर तीसरे चौथे दिन हम एक राउण्ड हल्द्वानी आते है तथा शाम को 9 से 10 बजे के बीच ऐसे ही एकान्त में गाडी खडी कर लोगो के फोन का इंतजार करते हैं इसके बाद उन्हें 10 से 15 मिनट में लड़कियां पहुंचा दी जाती हैं। वह ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। इसके बाद उन्होंने कार को एकान्त सड़क पर पार्क कर दिया। उक्त पुरुष एवं महिलाओं द्वारा सार्वजनिक स्थान पर पैसे ले देकर अनैतिक कार्य करने पर अभियुक्तगणों को अन्तर्गत धारा 294/34 भादवि व 5/7 अनैतिक व्यापार (निवारण ) अधिनियम 1956 के तहत केस दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

1-सुकुमार सरकार पुत्र स्व0 मानिन्दर सरकार उम्र 32 वर्ष , हाल निवासी निवासी किरायेदार गुरुद्वारे के पास रुद्रपुर आवास विकास थाना रुद्रपुर उ0नि0नगर मूल पता ग्राम माधोपुर पो0 अमरिया थाना अमरिया जिला पीलीभीत उ0 प्र0,
2- हरिदास विश्वास ऊर्फ देव पुत्र सनातन विश्वास उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम महतोष मोड़ पिपलिया थाना गदरपुर जिला ऊधमसिंहनगर
3- अभियुक्ता निवासी ग्राम बारासर पो0 कलियागंज थाना व जिला कलियागंज पश्चिम बंगाल ,
4- अभियुक्ता निवासी ग्राम फुलसुंगा थाना ट्रांजिट कैम्प जिला ऊधम सिंह नगर स्थायी पता ग्राम शीषगढ़ थाना शीषगढ़ जिला पीलीभीत उ0प्र0
5- अभियुक्ता निवासी तुकलगाबाग एम्हेन्सन कालकाजी दक्षिण दिल्ली , मूल पता ग्राम व पो0 थाना बारासात जिला 24 परगना कलकत्ता
6- अभियुक्ता निवासी मोनोरिका थाना बसंत कुज नई दिल्ली मूल पता ग्राम बोसिरहाट थाना व जिला स्यालदा कलकत्ता पंश्चिम बंगाल

ADVERTISEMENTS Ad
To Top