Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड:शर्मसार करने वाली वारदात, युवक ने दो महीने की बछिया के साथ किया गंदा काम

Ad

हल्द्वानी: बिंदुखत्ता में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया है। अपनी हवस मिटाने के लिए एक युवक ने गौशाला में घुसकर दो महीने की बछिया के साथ गंदा काम कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं बछिया की हालत नाजुक है। घटना के बारे में जैसे ही ग्रामीणों को पता लगा तो उन्होंने बिंदुखत्ता पुलिस चौकी में लिखित तहरीर दी है। ग्रामीणों में काफी आक्रोश है और उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

जानकारी के अनुसाप बिंदुखत्ता संजय नगर प्रथम निवासी डिगर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि कहा कि उनकी गौशाला से गायों के चीखने चिल्लाने की आवाज आई। वह उठकर गौशाला में पहुंचे स्थानीय निवासी राजूराम गौशाला में था लेकिन वह भाग गया।

उन्होंने देखा कि गौशाला में बछिया बेहोश पड़ी थी, उसकी पेशाब वाली जगह पर खून बह रहा था। तहरीर के मुताबिक आरोपी 15 दिन पहले पड़ोसी धन सिंह की गौशाला में बछिया के साथ दुष्कर्म करते हुए पकड़ा गया था जिसे ग्रामीणों ने हिदायत करके छोड़ दिया था। इस नई घटना के सामने आने के बाद ग्रामीण काफी आक्रोषित हैं। उनका कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top