Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड की युवती के साथ यूपी में दुष्कर्म, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

Ad

ऊधमसिंहनगर: महिलाओं बेटियों पर गंदी नजर रखने वालों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब उत्तराखंड की एक युवती के साथ उत्तर प्रदेश के बरेली में सामुहिक दुष्कर्म किया गया है। शादी का झांसा देकर ये घिनौना कृत्य किया गया है। साथ ही युवती को प्रतिबंधित मांस भी खिला दिया और फिर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। फिलहाल आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, ऊधमसिंहनगर निवासी एक युवती, जो एक अधिवक्ता के यहां मुंशी का काम करती है। उसकी जान पहचान भोजीपुरा थाना क्षेत्र के पचदेवरा दोहरिया गांव निवासी जमील से हुई थी। जमील ने जैसे तैसे अपनी बातों में फंसाकर युवती को भोजीपुरा में कमरा दिलाया और बाद में दोनों लिव इ में रहने लगे। आरोप है कि एक दिन धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर जमील ने युवती से दुष्कर्म किया।

जब युवती ने विरोध किया तो जमील ने शादी का झांसा दिया। बाद में युवकी गर्भवती हुई तो गर्भपात करा दिया। युवती का ये भी कहना है कि जमील ने अपने दोस्तों से भी दुष्कर्म कराया है। एक दिन जमील ने प्रतिबंधित पशुओं का मांस भी उसे खिला दिया था। साथ ही वो लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। पीड़ित युवती ने बताया कि जमील ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई है।

पीड़िता ने बताया कि जमील इसे वायरल करने की धमकी देकर उससे वेश्यावृत्ति कराने लगा था। बाद में किसी तरह 8 जनवरी को उसने चुपके से कमरा छोड़ दिया। आरोपी जमील फोन करके उसे वापस न लौटने पर हत्या की धमकी देने लगा। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के तहत आरोपी युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया है तथा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top