Haridwar News

शर्मनाक…उत्तराखंड में मां से नाराज होकर घर से निकली नाबालिग बेटी, चार युवकों ने किया गंदा काम

शर्मनाक...उत्तराखंड में मां से नाराज होकर घर से निकली नाबालिग बेटी, चार युवकों ने किया गंदा काम
Ad

हरिद्वार: देवभूमि की एक बेटी के साथ घिनौनी हरकत हई है। कुछ दरिंदों ने नाबालिग बेटी को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया है। 10वीं कक्षा की छात्रा अपनी मां से डांट खाने के बाद नाराज होकर घर से निकल गई। लापता छात्रा जब उसके एक रिश्तेदार को मिली तो बाद में पता चला कि उसके साथ मेरठ में सामुहिक दुष्कर्म किया गया है। आरोपितों में से तीन दिहाड़ी मजदूर और एक उनका ठेकेदार है। फिलहाल पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल हरिद्वार ज्वालापुर क्षेत्र निवासी एक नाबालिग छात्रा, जो दसवीं में पढ़ती है, अपनी मां से डांट खाने के बाद बिना बताए घर से चली गई। जब बेटी कहीं नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन फिर भी छात्रा का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। करीब 20 दिन बाद छात्रा अचानक रोडवेज बस अड्डे पर अपने एक रिश्तेदार को मिली थी। पुलिस ने जब किशोरी से बात करने की कोशिश की तो उसने कुछ नहीं बताया। बाद में किशोरी ने सामुहिक दुष्कर्म की जानकारी दी।

किशोरी ने बताया कि उसे सहारनपुर से मेरठ जाते समय रोडवेज बस में तीन युवक मिले। जो उसे बहला फुसलाकर मेरठ ले गए। मेरठ में तीनों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस तलाशी में जुट गई। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने जानकारी दी और बताया कि एसएसआइ नितेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सामुहिक दुष्कर्म में आरोपित पेशे से गन्ना छीलने वाले दिहाड़ी मजदूर मेरठ काम करने जा रहे थे। ये आरोपित किशोरी को अपने साथ ले गए। जहां उन्होंने व उनके एक ठेकेदार ने गंदे काम को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित अब्दुल कादिर, इसरार, ठेकेदार अहसान व नदीम निवासी नथमलपुर चिलकाना सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्म की घटना को गांव खांसी परतापुर मेरठ में अंजाम दिया गया था। आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण, पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top