Dehradun News

उत्तराखंड:शहीद को पत्नी का सलाम,फौज में शामिल होकर ज्योति ने किया पति का सपना पूरा

Ad

देहरादून: हिम्मती है ऐसी महिलाएं,जो पति को वीर तिरंगे में लिपटकर घर आने के बाद अपने सारे दुख दर्द को छुपा कर देश सेवा करने का फैसला लेती हैं और पति के पद चिन्हों पर चलती हैं। इन्हीं वीरांगनाओं में से हैं एक हैं देहरादून के शहीद दीपक नैनवाल की पत्नी ज्योति। वह भारतीय सेना में अफसर बनने जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:राष्ट्रीय बालिका दिवस:निकिता आर्य बनी चंपावत में डीएम,लापरवाह अधिकारियों को दी चेतावनी

यह भी पढ़े:जय हो…गणतंत्र दिवस परेड में अपनी टीम को लीड करेंगे उत्तराखंड के कैप्टन शुभम शर्मा

बता दे कि देहरादून जिले के हर्रावाला निवासी नायक दीपक नैनवाल दस अप्रैल 2018 को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए थे। उनके शरीर पर तीन गोलियां मारी गई थी, लेकिन उसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और परिवार वालों से हमेशा यही कहते रहे , ‘चिंता मत करो, मामूली जख्म है, ठीक हो जाऊंगा। पर 20 मई को उन्होंने अपनी अंतिम साँसे ली ।

दीपक नैनवाल की मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। मगर, उनकी पत्नी ज्योति ने हार नहीं मानी, और उन्होंने पति की राह में चल कर देश सेवा करने का फैसला लिया उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई और अब भारतीय सेना के लिए उनका चयन हो गया है। अब वह ट्रेनिंग के लिए चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी जा रही हैं।

यह भी पढ़े:काशीपुर रोड पर ट्रक चालक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

यह भी पढ़े:उत्तराखंड हाईकोर्ट में लॉ क्लर्क पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top