National News

शर्मसार हुई इंसानियत,खंभे से बांधकर लड़की को बेरहमी से पिटा, वीडियो वायरल

Ad

नई दिल्ली:महिलाओं के प्रति अत्याचार की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है। देशभर से महिलाओं के प्रति हो रहे न्याय की वारदात सामने आती है। सरकार सुरक्षा देने की बात करती है लेकिन मामले कम होने के बजाए बढ़ते नजर आ रहे है। एक घटना बिहार से सामने आ रही है जिसने इंसानियत को शर्मसार किया है। एक लड़की को खंभे से बांधकर पीटा जा रहा है। देखने वाले वीडियो बना रहे है लेकिन कोई बचाने नहीं जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया और 4 लोगों को हिरासत में लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बगहा पुलिस अधीक्षक अरविंद गुप्ता के अनुसार चारों आरोपियों को वीडियो के सामने आमने के बाद तत्काल गिरफ्तार किया गया है। यह घटना चंपारण जिले के कथैय्या गांव की है। बताया जा रहा है कि पीडित अपनी दोस्त से मिलने गई थी। पीड़िता द्वारा नौरांगिया पुलिस स्टेशन में लिखित में शिकायत देने के बाद चार आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों की पहचान  25 साल के सुरसेन कुमार, 27 साल के हंसराज कुमार, 22 साल के कंवल कुमार और 23 साल के मेघनाथ बारघरिया के रूप में हुई है।

लड़की को  पिलर से बांधकर उसकी पिटाई करने वाली तस्वीरें और वीडियो शुक्रवार को सामने आए थे। पुलिस द्वारा  एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सभी चारों आरोपियों की पहचान करके उसे पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र थारू जनजाति बहुल है। यह लोग किसी मसले को लेकर पुलिस के पास नहीं आते हैं। सदर प्रखंड बाल विकास अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि  पीड़िता गुरुवार को अपनी सहेली के घर उससे मिलने के लिए पहुंची थी। जहां उसपर आरोप लगाया गया कि उसने अपनी सहेली की न्यूड तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिसके बाद से विवाद बढ़ गया और सहेली के परिवारवालों ने उसे उसकी सहेली से मिलने नहीं दिया। इसके बाद उसे खंभे से बांधकर पीटा गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top