Sports News

बुरी खबर, महान लेग स्पिनर शेन वार्न का हार्ट अटैक की वजह से निधन

नई दिल्ली: क्रिकेट से जुड़े लोगों के लिए बुरी खबर है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज शेन वार्न ( Sharne Warne Died) का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है। मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। खबर के सामने आने के बाद विश्व क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। शेन वॉर्न थाईलैंड में मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शेन वॉर्न ( Sharne Warne Heart Attack) अपने विला में मौजूद थे, और उन्हें वहां बेसुध पाया गया।

दुनिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न ( Sharne Warne Australia) ने हाल ही में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लकर अपनी प्रतिक्रिया भी जताई थी। शेन वॉर्न ने रूस के कदम को गलत ठहराया था। उन्होंने इस आक्रमण को गलत, अकारण और अनुचित बताया था.

To Top