Uttarakhand News

उत्तराखंड की शानदार जीत, शाश्वत डंगवाल ने ठोका दोहरा शतक

Ad

हल्द्वानी: कूच बिहार ट्रॉफी की शुरुआत उत्तराखंड ने शानदार तरीके से की है। अंडर-19 टूर्नामेंट के पहले मैच में उत्तराखंड ने मेघालय को एक पारी और 353 रनों से हराया। उत्तराखंड के लिए कप्तान शाश्वत डंगवाल ने दोहरा शतक और आरव महाजन ने डेब्यू में शतक जड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया तो सही साबित हुआ। उत्तराखंड के गेंदबाजों ने मेघालय को पहली पारी में 96 रनों पर ही आउट कर दिया। उत्तराखंड के लिए गेंदबाजी में सुहेल ने 4 और डीपी सिंह ने तीन विकेट हासिल किए। बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 558 रन बनाए।

उत्तराखंड के कप्तान शाश्वत डंगवाल ने नाबाद 202, आरव महाजन ने 102, हर्ष राणा ने 74 और अभ्युदय ने 67 रनों की पारी खेली। मेघालय के लिए गेंदबाजी में राघव ने 3 विकेट हासिल किए।

मेघालय के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी उत्तराखंड के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए। पूरी टीम 96 रनों पर ऑल आउट हो गई। दूसरी पारी में उत्तराखंड के लिए गेंदबाजी में डीपी सिंह ने 5 और सुहेल ने तीन विकेट अपने नाम किए। उत्तराखंड ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार अंदाज में की है और सभी को उम्मीद है कि साल 2022-23 सीजन में टीम नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top