Sports News

रणजी टीम के गेंदबाजी कोच बने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज शॉन टैट

Ad

नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट भारत की घरेलू टीम के गेंदबाजी कोच बनने जा रहे हैं। इससे पहले टैट ससे पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच थे लेकिन अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पुडुचेरी क्रिकेट टीम ने उन्हें अपना गेंदबाजी कोच बनाया है। भारत के युवा क्रिकेटरों के एक शानदार मौका है। पुडुचेरी ने नए सीजन के लिए राजस्थान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिशांत याग्निक को आगामी सीजन के लिए टीम कोच नियुक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

ऑस्ट्रेलिया के लिए टेट एक शानदार गेंदबाज रहे थे। जानकारी के मुताबिक टैट पुडुचेरी क्रिकेट टीम के साथ सितंबर के आखिरी हफ्ते में जुड़ जाएंगे। पुडुचेरी क्रिकेट एसोसिएशन के प्रवक्ता ने कहा कि हमने शॉन टेट से उनकी उपलब्धता के आधार पर टीम के साथ बतौर गेंदबाजी कोच जुड़ने के लिए संपर्क किया था और इसके लिए उन्होंने हामी भरी है। बता दें कि टेट ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 टेस्ट, 35 वनडे और 21 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेल चुके हैं।

इसके अलावा बीसीसीआई ने घरेलू सीजन के आयोजन की तैयारी कर ली है। अगर कोरोना वायरस के मामले कम रहते हैं तो रणजी ट्रॉफी का आगाज 13 जनवरी 2022 को होगा। विजय हजारे ट्रॉफी दिसंबर में आयोजित की जाएगा। नवंबर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। जिसका फाइनल की मेजबानी 22 नवंबर को दिल्ली करेगी। वहीं 16 मार्च को रणजी ट्रॉफी फाइनल कोलकाता में खेला जाएगा। कोरोना गाइडलाइन्स के अनुसार मैचों का आयोजन किया जाएगा। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top