Nainital-Haldwani News

शैमफॉर्ड स्कूल में फेयरवेल का आयोजन, भावुक हुए विद्यार्थियों ने लिया शिक्षकों का आर्शीवाद

Ad

हल्द्वानी: शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में 12वीं के छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल प्रशासन की ओर से जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर छात्रों को विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन दिव्या ऐठानी, भावना, अंजलि अधिकारी और दिव्यांश पाण्डेय ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं, दीपक भट्ट ने स्पीच के जरिये अपने सीनियर्स के साथ यादों को ताजा किया। छात्रा प्रमुख वंशिका सिंह और छात्र प्रमुख हर्षित भट्ट ने विद्यार्थी जीवन की मधुर स्मृतियों से अवगत कराया तथा टीचरों और स्कूल मैनेजमेंट का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में सीनियर्स के लिए रैंप वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिस फेयरवेल निशिका गुप्ता और मिस्टर फेयरवेल यथार्थ गोस्वामी को चुना गया। समारोह में मधुर संगीत और आकर्षण नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई।

प्रबंध दयासागर बिष्ट ने छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये। उन्होंने छात्राों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सफलता पद पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, एसोसिएट डायरेक्टर किशोर गहतोड़ी, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय, कोऑर्डिनेटर प्रीति चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top