Nainital-Haldwani News

PM नरेंद्र मोदी ने देखा NCC कैडेट्स के लिए सपना, हल्द्वानी का शैमफॉर्ड स्कूल भी मुहिम में हुआ शामिल

Ad

हल्द्वानी: शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अंतराष्ट्रीय सीमावर्ती/तटवर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रीय कैडेट कोर के विस्तार का सपना मेजर जनरल के जे बाबू, एडीजी एन सी सी डायरेक्ट्रेट उत्तराखंड द्वारा शैमफोर्ड स्कूल को एनसीसी ध्वज एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया। मेजर जनरल के जे बाबू द्वारा राष्ट्रीय कैडेट कोर ध्वज प्रबंधक दयासागर बिष्ट को एवं प्रशस्ति पत्र और प्रधानाचार्या चन्द्रकला अमोला को प्रदान किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान कैडेट्स ने जनरल बाबू एवं ब्रिगेडियर रवीन्द्र गुरूंग, कर्नल राजेश कौशिक, कर्नल राहुल चौहान एवं अन्य एनसीसी पदाधिकारियों के समक्ष बाधा शो एवं शूटिंग रेंज शो प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्या ने सभी का स्वागत किया एवं विद्यालय की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया।

मेजर जनरल के जे बाबू ने कैडेट्स के लिए अपने संबोधन में में वसुधैव कुटुम्बकम को मुख्य भारतीय मूल्य की भावना के रूप में उजागर किया। उन्होंने कहा कि वह विद्यालय से डिफेन्स सर्विसेस में चयनित प्रथम छात्र की सूचना का इंतजार करेंगे, जिसके लिए प्रधानाचार्या द्वारा उनको आश्वस्त कराया गया।

जनरल बाबू ने कम समय में विद्यालय की उपलब्धियों, शैक्षणिक कार्यकलापों, अनुशासन एवं व्यवस्थित इन्फ्रास्ट्रक्चर की प्रशंसा की एवं जयपुर बीसा जैसे ग्रामीण क्षेत्र में इस कार्य हेतु प्रबंधक की प्रशंसा की। इस दौरान दो गर्लस कैडेट्स को शूटिंग में 10 में से 10 अंक प्राप्त करने पर शूटिंग कार्ड पर अपने आटोग्राफ देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रबंधक दयासागर बिष्ट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अंतराष्ट्रीय सीमावर्ती/तटवर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रीय कैडेट कोर के विस्तार के प्रयासों का और पूरे राज्य में को इसके लिए चयनित करने के लिए हार्दिक आभार जताया और कहा कि इससे छात्रों का सर्वांगींण विकास ही नहीं होगा बल्कि राष्ट्रीय एकता व अखंडता को बनाये रखने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। चेयरपर्स न ऋचा बिष्ट ने सभी कैडेट्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाऐं दी। कार्यक्रम में विद्यालय एडमिन सूबेदार मेजर बी एस मनराल, डारेक्टर राजेश बिष्ट, किशोर गहतोड़ी, विनोद खोलिया, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाॅफ एवं कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top