Uttarakhand News

हल्द्वानी: वैज्ञानिक डॉ. दीपक पंत ने बेल्जियम में बनाई पहचान,शैमफॉर्ड स्कूल के बच्चों के साथ बांटा ज्ञान

Ad

हल्द्वानी: शेमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में कक्षा नौवीं से बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए मंगलवार को एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता वीटो, बेल्जियम के सीनियर साइनटिस्ट भारतीय मूल के वैज्ञानिक डॉ. दीपक पंत रहे। डॉ. दीपक पंत ने उनकी टीम के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं कार्बन मैनेजमेंट पर किये जा रहे कार्यों को छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया। उन्होंने उनकी टीम द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु किये जा रहे विभिन्न प्रोजेक्ट्स क्लीन गंगा एवं यमुना सीवेज वॉटर ट्रीटमेंट, बायो इलेक्ट्रिक टॉइलेट्स को भी प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया।

ADVERTISEMENTS Ad

सत्र के अंत में उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देकर उनका समाधान किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जिस भी क्षेत्र में वे आगे बढ़ना चाहते हैं उसके लिए समर्पण और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। सत्र के आयोजन के लिए प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने डॉ. दीपक पंत का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के प्रेरणादायक सत्रों का आयोजन छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक है जिससे प्रेरित होकर वे अपने लिए एक बेहतर करियर विकल्प का चयन कर सकते हैं। कार्यक्रम में चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर ऐकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top