Nainital-Haldwani News

हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ा शैमफोर्ड स्कूल, बच्चों ने निकाली रैली

Ad

हल्द्वानी: शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर-हर तिरंगा कार्यक्रम के अनुसार प्रभात फेरी का आयोजन किया । जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के स्कूली छात्र छात्राएं व एनसीसी कैडेट्स ने प्रभात फेरी निकालकर आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान डीआरडीओ के वैज्ञानिक डॉक्टर एस एम गुप्ता, उमेश जोशी, आनंद सिंह रौतेला ने बच्चों को तिरंगा झंडे बांटे और भारत की स्वतंत्रता का इतिहास से बच्चों को अवगत कराया । छात्रों को विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बेस्ट डायरेक्टर राजेश बिष्ट एवं प्रधानाचार्य संतोष पांडे द्वारा तिरंगे झंडे बांटे गए और छात्रों से अपील की गई कि सभी अपने घरों में तिरंगा फहराने और लोगों को राष्ट्रीयता के प्रति जागरूक करें, इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top