Sports News

ऋषभ पंत के एक्सिडेंट से पहले के वीडियो को लेकर धवन का खुलासा…

Ad

हल्द्वानी:भारत के स्टार युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। साल के अंत में वह सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। देहरादून के बाद उन्हें मुंबई में इलाज के लिए लाया गया। सर्जरी के बाद पंत को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई और वह तेजी से रिकवर हो रहे हैं। पंत ने कई बार सोशल मी़डिया के माध्यम से अपनी रिकवरी के बारे में फैंस को बताया है। ऋषभ को दोस्तों के साथ देकर फैंस भी काफी खुश हैं और उन्हें लगता है पंत जल्द मैदान पर वापसी करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषभ पंत के एक्सिडेंट के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस वीडियो में पंत के साथ क्रिकेट शिखर धवन थे। शिखर धवन ऋषभ पंत को गाड़ी हल्के चलाने की बात कर रहे थे। हादसे का बाद ये वीडियो वायरल हुआ था।

एक इंटरव्यू में शिखर धवन ने कहा कि मुझे खुशी है कि ऋषभ पंत एक्सीडेंट में बच गए और तेजी से रिकवर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी ऋषभ पंत से बात होती रहती है। वीडियो को लेकर धवन ने कहा कि युवा अवस्था में हर कोई ऋषभ पंत जैसा ही होता है। हम भी ऐसे ही थे, इसमें कोई नहीं चीज नहीं है। मैने ऋषभ को गाड़ी चलाते देखा था और सलाह दी थी कि कार की गति को हल्के रखा करें। 20-21 साल की उम्र में सब में जोश होता है, ऐसा नहीं कि पंत ने ही तेज रफ्तार में गाड़ी चलाई है, मैंने भी चलाई थी अपने समय में। साल 2018 के आईपीएल के वीडियो के जिक्र के बाद शिखर ने कहा कि  19-20 साल में अगर किसी के पास ज्यादा पैसा आए, तो यह नेचुरल होता है कि सब सिर पर चढ़ जाते है, लेकिन क्रिकेट एक ऐसा खेल है वो जमीन पर भी गिराता है. लेकिन सिर्फ क्रिकेटर्स इसलिए नजरों में रहते है क्योंकि मीडिया का पूरा ध्यान क्रिकेटर्स पर ही रहता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top