Dehradun News

नए साल की छुट्टियों पर शिल्पा शेट्टी पहुंची मसूरी, कैप्शन लिखा सच में अतुल्य है ये जगह…

Ad

देहरादून: नए साल से पहले ठंडी की छुट्टी बिताने के लिए मुंबई से हल साल बॉलीवुड स्टार्स देवभूमि पहुंचते हैं। इस दौरान वह पहाड़ की संस्कृति से भी रूबरू होते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी परिवार के साथ इन दिनों मसूरी की वादियों का लुत्फ उठा रही हैं। वह अपने पति राज कुंद्रा और बच्चों के साथ मसूरी पहुंची हैं। वह करीब एक सप्ताह मसूरी में रूकेंगी। उन्होंने मसूरी की कुछ वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी अपलोड किए हैं। क्रिसमस के दिन कैम्पटी फाल एरिया पर पहुंची और वक्त बिताया। इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी भी साथ में थे और फैंस से उन्होंने दूरी बनाई रखी। उन्होंने नर हाट में अतिथियों ने पहाड़ी व्यंजन का स्वाद लिया। उन्हें खीर, अरसा, भांग की चटनी, मंडुए (कोदा या रागी) के बिस्कुट परोसे गए।

ADVERTISEMENTS Ad

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया और लिखा कि हो हो हो…मेरी इंस्टा फैमिली को मेरी क्रिसमस। बहुत ही असामान्य क्रिसमस। हमने यहां लंच करने के लिए केम्प्टी फॉल स्ट्रीम तक सभी तरह की ट्रेकिंग की। इस तरह के ट्रिप्स मुझे अहसास दिलाते हैं कि भारत वास्तव में कितना अतुल्य है!’। शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को अब तक लाखों से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और इस पर लगातार फैंस कॉमेंट कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top